Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पैसों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किया अधमरा, हालत गंभीर

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Chakubaji News: राजधानी के सड्डू इलाके में चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय छवि महानंद पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। घायल छवि महानंद गांधीनगर शंकरनगर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

Raipur News: राजधानी में सरेरहा गुंडागर्दी, युवती पर कमेंट करने से रोका तो भड़के बदमाश, युवक के सीने-जांघ में घोंप दिया चाकू

बता दें क, इस हमले में आरोपी ने छवि के सीने, हाथ, कलाई और पेट पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसे मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद एक्टीवा गिरवी रखने के पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ था। घायल छवि अपने दोस्तों शिवा, राजा और आशीष के साथ एक्टीवा गिरवी रखने सड्डू स्थित खेमका साजनदास कॉलोनी पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी चारु ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

Raipur News: पेट्रोल खत्म होते ही घात लगाए बदमाशों ने घेरा, लाठी-डंडे से हमला कर की लूट, पीड़ित ने जंगल में छिपकर बचाई जान 

Raipur Chakubaji News:  घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। इलाके में तनाव का माहौल है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close