[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, रात में चलता था ठगी का खेल, विदेशी नागरिकों को बनाते थे निशाना

रायपुर। Fake Call Center:  राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच की टीम बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। जहां विदेशी नागरिकों को आरोपियों द्वारा फाइनेंस कंपनी की आड़ में लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी की जाती थी। इस मामले में 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Read More: हाय रे मुसीबत.. गैस सिलेंडर ने फिर बढ़ाई लोगों की परेशानी, अब 25 नहीं 35 दिन बाद होगी बुकिंग ? 

बताया गया कि, यह कॉल सेंटर शहर के फाफाडीह इलाके में संचालित किया जा रहा था। जांच में यह सामने आया है कि शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों गंज थाना क्षेत्र और राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में कुल 3 फर्जी कॉल सेंटर संचालित हो रहे थे। ह गिरोह मुख्य रूप से लोन दिलाने के नाम पर यूरोप और अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाता था।

Read More: हत्या या आत्महत्या… पुलिया के नीचे मिली युवक की संदिग्ध लाश, इलाके में मचा हड़कंप 

Fake Call Center:  पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 20 लैपटॉप, 50 डेस्कटॉप और 50 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी गुजरात, बिहार और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के निवासी बताए जा रहे हैं, जिन्हें 15 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम पर रखा गया था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

 

 

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close