पलक झपकते ही तबाह हुआ पूरा परिवार, भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, गांव में पसरा मातम
कांकेर। Kanker Road Accident : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नेशनल हाईवे-30 पर नाथिया नवा गांव के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More: प्रदेश में साड़ी घोटाला उजागर, 150 की साड़ी 500 में खरीदी, अब सवालों के घेरे में लक्ष्मी राजवाड़े
जानकारी के अनुसार, मृतकों में 3 महिलाएं, 2 पुरुष और एक 5 वर्षीय बच्चा शामिल है। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ, जब दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
Read More: सिस्टम पर वार…बदमाशों में बढ़ा रीलबाजी का क्रेज, जेल से लेकर थाने तक बना रहे रील, पुलिस को दे रहे खुली चुनौती
Kanker Road Accident: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कांकेर के एसपी निखिल राखेचा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।




