Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजनांदगाँवरायपुर

DMF घोटाला मामले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, 12 अलग-अलग जगहों पर मारा छापा, जांच जारी

रायपुर। DMF Scam: छत्तीसगढ़ में एसीबी/ईओडब्ल्यू ने बड़ी दबिश दी है। रायपुर समेत प्रदेश में एक दर्जन ठिकानों में दबिश दी है। यह दबिश डीएमएफ घोटाले से जुड़ा हुआ है। रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉल्फोर्ट फेस 1 में अशोक कोठारी और अमित कोठारी के घर समेत 5 ठिकानों में दबिश दी है। वहीं राजनांदगांव में 4, दुर्ग में 2 और धमतरी के कुरूद में एक जगह छापे की कार्रवाई की जा रही। बताया जा रहा है कि जिनके घर दबिश दी गई है वे डीएमएफ से जुड़े कारोबारी हैं। सूत्रों की माने तो महत्वपूर्ण दस्तावेज एसीबी ईओडब्ल्यू के हाथ लगे हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद क्या कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले उसका खुलासा हो पायेगा।

बता दें कि, राजनांदगांव-बुधवार सुबह ACB की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन स्थानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि रायपुर से लगभग 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने भारत माता चौक स्थित अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार स्थित नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित भंसाली के यहां कार्रवाई की है।

DMF Scam: सूत्रों के अनुसार ACB की यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है। टीम के पहुंचते ही शहर में हलचल मच गई और सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं कि आखिर ACB की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी हुई है। फिलहाल ACB की टीम तीनों स्थानों पर जांच कर रही है और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि अब तक टीमों को इस  छापेमार कार्रवाई में क्या मिला है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

इन ठिकानों पर दी दबिश 

1 राधा कृष्ण अग्रवाल भारतीय प्रेस के सामने रहता और इनका कोल माइंस का पुराना काम है व गर्वरमेंट सप्लायर है सुनील अग्रवाल का समधी है।

2 ललित भंसाली टेंट हॉउस संचालक एवं हवाला कारोबारी है।

3 यश नाहटा,रोमिल नाहटा जो सत्यम विहार में रहता है गवर्नमेंट सप्लायर है डोंगरगांव का मूल निवासी है।

भिलाई में लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर के संचालक मनीष पारख के महावीर कॉलोनी दुर्ग में रेड है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close