Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

लोकसभा चुनाव: बिहार की 39 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स का ऐलान, शत्रुघ्न का कटा टिकट, गिरिराज की सीट बदली

पटना
एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने लोकसभा चुनाव के लिए खगड़िया को छोड़कर बिहार की 39 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। लगातार पांच साल तक बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ बागी तेवर दिखाने वाले पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कट गया है और उनकी जगह यहां से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को पार्टी ने मैदान में उतारा है। शाहनवाज हुसैन का नाम भी पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में नहीं है। पिछली बार वह भागलपुर से बीजेपी उम्मीदवार थे।

नवादा सीट गठबंधन के साथी एलजेपी के खाते में जाने की वजह से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बेगूसराय से मैदान में उतारा गया है। हालांकि, वह अपनी सीट बदलने को लेकर पहले ही नाराजगी जता चुके थे।

इससे पहले महागठबंधन ने शुक्रवार शाम को बिहार में सीटों के बंटवारे का ऐलान कर दिया था। आरजेडे ने अपने पास 19 सीटें रखी है, जबकि कांग्रेस के खाते में 9 सीटें गई हैं। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी को 5, जीतन राम मांझी की पार्टी हम और मुकेश साहनी की वीआईपी को तीन-तीन सीटें मिली हैं। इस गठबंधन में सीपीआई (माले) भी शामिल है, जिसके लिए एक सीट छोड़ी गई है। नीचे लिस्ट में देखें किसे कहां से मिला है टिकट-

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार

  1. पश्चिमी चंपारण- डॉ. संजय जायसवाल
  2. पूर्वी चंपारण- राधा मोहन सिंह
  3. शिवहर- रमा देवी
  4. मधुबनी -अशोक कुमार यादव
  5. अररिया-प्रदीप सिंह
  6. दरभंगा-गोपाल ठाकुर
  7. मुजफ्फरपुर-अजय निषाद
  8. महाराजगंज-जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
  9. सारण-राजीव प्रताप रूडी
  10. उजियारपुर-नित्यानंद राय
  11. बेगूसराय-गिरिराज सिंह
  12. पटना साहिब-रविशंकर प्रसाद
  13. पाटलिपुत्र-राम कृपाल यादव
  14. आरा-राज कुमार सिंह
  15. बक्सर -अश्विनी कुमार चौबे
  16. सासाराम- छेदी पासवान
  17. औरंगाबाद-सुशील कुमार सिंह

लोक जनशक्ति पार्टी ( एलजेपी) के उम्मीदवार

  1. वैशाली–वीणा देवी
  2. हाजीपुर–पशुपति पारस
  3. समस्तीपुर–रामचंद्र पासवान
  4. नवादा– चंदनकुमार
  5. जमुई –चिराग कुमार पासवान
  6. खगड़िया–घोषणा नहीं हुई

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार

  1. वाल्मीकिनगर–वैद्यनाथ प्रसाद महतो
  2. सीतामढ़ी–डॉ. वरुण कुमार
  3. झंझारपुर– रामप्रीत मंडल
  4. सुपौल– दिलेश्वर कामत
  5. किशनगंज–महमूद अशरफ
  6. कटिहार–दुलाल चंद्र गोस्वामी
  7. पूर्णिया–संतोष कुमार कुशवाहा
  8. मधेपुरा–दिनेशचंद्र यादव
  9. गोपालगंज–डॉ. आलोक कुमार सुमन
  10. सिवान–कविता सिंह
  11. भागलपुर–अजय कुमार मंडल
  12. बांका–गिरिधारी यादव
  13. मुंगेर–राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह
  14. नालंदा–कौशलेंद्र कुमार
  15. कराकट– महाबली सिंह
  16. जहानाबाद–चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
  17. गया–विजय कुमार मांझी
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close