Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शराब घोटाला मामला, सौम्या चौरसिया को ED ने स्पेशल कोर्ट में किया पेश, कल पूछताछ के बाद हुई थी गिरफ्तारी

रायपुर। Liquor Scam Case: शराब घोटाला मामले में ED ने आज सौम्या चौरसिया को ED स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कल यानी 16 दिसंबर उन्हें 7 घंटे की  पूछताछ के बाद देर शाम ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब पूछताछ में मिले जवाबों के आधार पर ही ED ने 3 दिन की रिमांड मांगी। मालूम हो की इस 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में पहले भी कई लोग की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बता दें कि, लक्ष्मीनारायण बंसल और तांत्रिक केके श्रीवास्तव से मिले तथ्य के आधार पर सौम्या की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं ईडी ने रिमांड आवेदन में लक्ष्मीनारायण और केके श्रीवास्तव समेत डिजिटल साक्ष्य के आधार पर रिमांड के लिए आवेदन लगाया।

यह घोटाला 2018-2022 के कांग्रेस शासनकाल में शराब कारोबार से जुड़ा है, जिसमें अवैध वसूली, कमीशनखोरी और सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के आरोप हैं। पूछताछ में व्हाट्सएप चैट, हवाला ट्रांजेक्शन और मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले। पहले भी कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

Liquor Scam Case: सौम्या चौरसिया पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं और निलंबित RAS अधिकारी हैं। वे पहले 570 करोड़ के कोयला घोटाले में जेल जा चुकी हैं। ED को उनकी पूछताछ से घोटाले के नेटवर्क पर अहम जानकारी मिली। उन पर पहले भी आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 8,000 पन्नों का चालान पेश किया है। जिन पर  50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप लगाया गया था और 45 बेनामी अचल संपत्ति का खुलासा किया गया था।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close