Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धमतरीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सभी पर था कुल 47 लाख रुपये का इनाम

धमतरी। Dhamtari Naxalites Surrendered: धमतरी जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता सामने आई है। धमतरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुल 9 नक्सलियों ने हथियारों सहित आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण की यह कार्रवाई रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के समक्ष संपन्न हुई, जहां नक्सलियों ने अपने हथियार सौंपकर हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में लौटे। आत्मसमर्पण के बाद आईजी अमरेश मिश्रा ने तालियां बजाकर नक्सलियों का स्वागत किया और उन्हें मुख्यधारा में लौटने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार की पुनर्वास नीति नक्सलियों को नया जीवन शुरू करने का अवसर दे रही है, जिससे प्रभावित होकर लगातार नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले इन 9 नक्सलियों पर कुल 47 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें दो महिला नक्सली 8-8 लाख रुपये की इनामी, एक 5 लाख का इनामी पुरुष नक्सली शामिल है। शेष नक्सली भी विभिन्न मामलों में वांछित रहे हैं। भौगोलिक दृष्टि से देखा जाए तो आत्मसमर्पण करने वालों में धमतरी-नुआपड़ा क्षेत्र के 5 नक्सली, जबकि आंध्र प्रदेश से जुड़े 4 नक्सली शामिल हैं।

आत्मसमर्पित नक्सलियों में डिविजनल कमेटी मेंबर सहित कई बड़े कैडर के नक्सली शामिल होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। आत्मसमर्पण करने वाले में ज्योति उर्फ जैनी, उषा उर्फ बलमा, रामदास उर्फ आयता, रोनी उर्फ उमा, निरंजन उर्फ पोदिया, सिंधु उर्फ सोमडी, रीना उर्फ चिरो, अमाली उर्फ सन्नी और लक्ष्मी पुनेम उर्फ आरती शामिल है, सभी ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है, जिस पर आईजी ने उनका स्वागत किया।

Dhamtari Naxalites Surrendered:  इस आत्मसमर्पण के साथ ही रायपुर संभाग को नक्सल मुक्त घोषित सम्भाग माना जा रहा है। पुलिस व सुरक्षा बलों की सतत कार्रवाई और सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आने लगे हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को नियमानुसार पुनर्वास, सुरक्षा और रोजगार से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close