गुढ़ियारी में फिर बवाल, बुलानी पड़ी सैकड़ों पुलिस, बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, जानें मामला
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण को लेकर जबरदस्त बवाल देखने को मिला। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी और व्यापारी सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया।
Read More: आम आदमी को लगेगा महंगाई का एक और झटका, अप्रैल से बढ़ेंगे बिजली बिल के दाम, जानें क्यों
विरोध इतना बढ़ा कि मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक हटाने की कोशिश भी की गई।
इसी दौरान नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंची, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन तय मार्किंग से ज्यादा क्षेत्र में तोड़फोड़ कर रहा है, जिससे उनके घर और दुकानें प्रभावित हो रही हैं।
Read More: सैप्टिक टैंक मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने एट्रोसिटी की धाराओं में मामला किया दर्ज, 3 मजूदरों की हुई थी मौत
Raipur News: वहीं मौके पर तहसीलदार, जोन कमिश्नर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं प्रशासन का दावा है कि सभी प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा चुका है, लेकिन प्रदर्शनकारी इस दावे को खारिज करते हुए कार्रवाई रोकने की मांग पर अड़े हुए हैं।




