[t4b-ticker]
Advertisement
कोरियाछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़

Korea News: जिले के 46 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, कलेक्टर ने दिए निर्देश, जानें वजह

कोरिया। Korea News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से इस वक्त एक बड़ी सामने आ रही है जहां एक साथ कुल 46 पटवारियोंं को कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने नोटिस जारी किया है। बताया गया कि, इन सभी पर डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप है। इन्हें तीन दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब देने को कहा गया। अगर जवाब नहीं मिलता है तो पटवारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, एसडीएम बैकुंठपुर एवं सोनहत ने 46 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इनमें बैकुंठपुर तहसील के 16, पटना के 15, पोड़ी बचरा के 5 तथा सोनहत तहसील के 10 पटवारी शामिल है। कोरिया कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी के निर्देश पर पटवारियों के खिलाफ यह कार्रवाई डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।

Korea News: बता दें कि, शासन के निर्देशानुसार डिजिटल क्रॉप सर्वे के अंतर्गत पटवारियों को सर्वेयर आईडी तैयार करने, सर्वेयर हेतु खसरा ऑनलाइन उपलब्ध कराने तथा सर्वेक्षित खसरों का अनुमोदन करने का दायित्व सौंपा गया है। लेकिन पटवारियों द्वारा लगातार कार्य में लापरवाही बरती गई। जिस पर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश एसडीएम को दिए। साथ ही तीन दिन के भीतर संतोषजनक जवाब देने को कहा है। वहीं जिले के 161 ग्रामों में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य को 30 सितम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close