दोस्ती के नाम पर खूनी खेल, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, फिर आत्मा के डर से उगले राज
अंबिकापुर। Ambikapur Crime: अंबिकापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दोस्ती की आड़ में रची गई साजिश ने खौफनाक रूप ले लिया। एक शख्स ने अपने ही दोस्त को लाठी-डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को अपनी पत्नी के साथ मिलकर घर के अंदर ही गाड़ दिया। लेकिन आत्मा के डर ने आखिरकार हत्यारे ने अपना जुर्म कबूल किया।
Read More: आरोपी ने बेटे पर उतारा पिता से झगड़े का गुस्सा, पैर पकड़कर जमीन पर पटका, खौफनाक वीडियो देख कांप उठी रूह
मिली जानकारी के अनुसार, 25 मार्च की रात गांधीनगर थाना क्षेत्र में आरोपी मिथलेश कुजूर ने अपने ही दोस्त की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शव को घर के अंदर ही जमीन में गाड़ दिया। आरोपी ने करीब 9 दिनों तक इस राज को छिपाए रखा, लेकिन आत्मग्लानि और डर के चलते बीती रात खुद थाने पहुंच गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
Read More: देशभर में आज से हुए ये बड़े बदलाव, जानिए आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा असर
Ambikapur Crime: वहीं पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और तहसीलदार की मौजूदगी में घर की खुदाई कर शव को बाहर निकाला गया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले पर राहुल बंसल ने बताया कि, जांच जारी है और हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। इस निर्मम हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मोहल्ले के लोग भी इस घटना से सदमे में है दोस्ती के नाम पर हुए इस खौफनाक अपराध ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।




