Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गोगो पेपर और हुक्का के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़, लाखों की रोलिंग पेपर जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां गोगो पेपर और हुक्का सामग्री के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डीसीपी नार्थ के निर्देशन में चलाए गए अभियान में ‘गोगो पेपर’ और हुक्का सामग्री के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया। जब्त रोलिंग पेपर की अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए से ज्यादा बजाई जा रही है।

Raipur News: कोटपा एक्ट के तहत 9 दुकानें सील की गई हैं। जांच में थोक विक्रेताओं और सप्लायरों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है और इस कार्रवाई को नशा फैलाने वाले अवैध कारोबार पर सख्त संदेश बताया जा रहा है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close