Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानहादसा

दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मजदूरों से भरी बस, 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

जयपुर। Jaipur Bus Fire: राजस्थान के जयपुर से इस वक्त हादसे की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने यात्री बस में आग लग गई। जिसमें कई यात्री बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर मनोहरपुर थाना पुलिस पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर इलाके में मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आई थी। रास्ते में बस ऊपरी इलाके से गुजर रही थी और तभी अचानक 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई। इससे बस में करंट फैल गया और स्पार्किंग से आग लग गईष। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया।

Jaipur Bus Fire: वहीं इस हादसे में करीब 10 लोग झुलस गए, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही मनोहरपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचें और घायलों को शाहपुरा उपजिला अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को पोस्मटमार्टम के लिए भेजा। वहीं दमकल की सहायता से आग पर काबू पाया गया। साथ ही घटना की जांच शुरू कर दी।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close