[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

विधानसभा में सरकार के विरुद्ध अविश्वास पर चर्चा शुरू, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की चर्चा की शुरुआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा में छत्तीसगढ़ सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर गरम माहौल में चर्चा की शुरुआत हुई। चर्चा की शुरुआत करते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जैसे ही यह कहा कि छत्तीसगढ़ की सड़कों पर युवा नंगे नहीं हुए है यह सरकार नंगी हो गई है। इसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। सत्ता पक्ष के लोगों ने बृजमोहन अग्रवाल का प्रतिकार करते हुए जोरदार हंगामा किया। हंगामे के बीच बृजमोहन अग्रवाल ने चर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 95 साल पहले गोरे अग्रेजों को जगाने के लिए शहीदे आजम भगत सिंह ने असेंबली में बम फेंका था और आज छत्तीसगढ़ के काले अंग्रेजों की सरकार के खिलाफ युवाओं को सड़क पर निर्वस्त्र होना पड़ रहा है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है राज्य की गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ एससी एसटी के युवाओं को निर्वस्त्र होना पड़ रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचारी सरकार है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अपनी पीड़ा को व्यक्त कर रहे युवाओं पर सरकार ने जिस तरह की धाराएं लगाई है उससे सप्ष्ट है की यह सरकार युवाओं की करियर किलर सरकार है। सरकार के लिए इससे शर्मनाक कुछ भी नही हो सकता की सरकार के खिलाफ युवा सड़कों पर निर्वस्त्र होकर विरोध प्रदर्शन करें। बृजमोहन अग्रवाल के भाषण के बीच सत्ता पक्ष की ओर से भी खूब हंगामा किया गया।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close