[t4b-ticker]
Advertisement
मनोरंजनलाइफ स्टाइल

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ की शूटिंग शुरू, अमिताभ बच्चन ने सोशल मिडिया पर शेयर किये फोटोज

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ की शूटिंग शुरू कर दी है। और इस सीजन का पहला एपिसोड 12 अगस्त को टेलीकास्ट होगा। इस सीजन, अमिताभ बच्चन ‘केबीसी’ की शूटिंग फिल्मसिटी में ही एक नए सेट पर कर रहे हैं। जिस सेट पर वह पिछले 6 सालों से शूटिंग कर रहे थे, शुरूआती प्लानिंग के मुताबिक, इस सीजन में 100 एपिसोड शूट किए जाएंगे।

बता दे की पहले दिन शूटिंग का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘केबीसी के 16वें सीजन का पहला दिन .. और घबराहट, डर और बदलावों का तनाव और दर्शकों की प्रतिक्रिया, इन सबसे दिल की धड़कन बढ़ गई। दिल तेजी से धड़क रहा था .. दिन खत्म हो गया, नींद गायब हो गई .. काफी समय हो गया .. और अब बस जल्दी सोने का सोच रहा हूं क्योंकि समय का तालमेल ऐसा कहता है।’ कंटेस्टेंट्स के साथ अपनी बातचीत पर चर्चा करते हुए, बच्चन ने आगे लिखा, ‘कंटेस्टेंट – बहुत होशियार और बड़े ज्ञान वाले लोग हैं और हमारा काम है कि उनकी शाम अच्छी बीते।” मेगास्टार ने शो की शूटिंग के बाद घर लौटने के बारे में भी बताया और कहा कि कैसे बारिश के कारण वह मुंबई के ट्रैफिक में फंस गए थे। उन्होंने मजाक में कहा कि घर पहुंचने के लिए उन्हें लगभग तैरना पड़ा, आखिरकार सुरक्षित पहुंचने पर उन्हें राहत मिली।’

कारगिल विजय दिवस पर फूटा PM का गुस्सा, कहा -पाकिस्तान ने हमेशा मुंह की खाई..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close