Advertisement
Uncategorized

महासमुंद में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 5 घायल

महासमुंद। जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। इनमें एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे रायपुर रेफर किया गया है। अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा पिथौरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-53 पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, साईं ट्रेवल्स की मिनी बस बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे सराईपाली से रायपुर आ रही थी। बस में 5 यात्री सवार थे। बस पिथौरा क्षेत्र में एनएच-53 पर टेका गांव के पास पहुंची ही थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल 25 साल की युवती की हालत गंभीर होने पर पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

Close
Back to top button
Close