घर के बाहर सिगरेट पीने ने से मना करने पर खूनी वारदात, युवकों ने सख्श पर किया जानलेवा हमला
रायपुर। Raipur Crime News: रायपुर से कानून व्यवस्था को लेकर बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। थाने से चंद कदम की दूरी पर मामूली सी बात को लेकर युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 9 फरवरी रात 11 बजे गोलबाजार थाना क्षेत्र के नयापारा स्थित दुर्गा मंदिर के पास की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी विनय कुमार सोनी अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां सिगरेट पीने लगे। घर में महिलाओं के होने की बात कहते हुए जब विनय ने उन्हें सिगरेट पीने से मना किया, तो आरोपी भड़क उठे। आरोप है कि शुभम बरोरे उर्फ सुब्बू, विष्णु उर्फ वंशू, पीयूष बरोरे और आर्य मिश्रा ने पहले गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया।
Raipur Crime News: बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाथ-मुक्कों, लात, ईंट और कील लगे लकड़ी के पटिये से मारपीट की, जिससे विनय को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात ऐसे इलाके में हुई जहां पुलिस थाना बेहद नजदीक है, इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सवाल यह है कि राजधानी में छोटी-छोटी बातों पर हिंसा कब थमेगी?




