उड़ती पतंग बनी काल, चाइनीज मांझे से गला कटने से डॉक्टर की मौत, धार ऐसी की हड्डी भी कट गई
यूपी। Jaunpur News: चाइनीज मांझा कितना घातक हो सकता है ये तो सभी जानते हैं। लेकिन प्रतिबंध के बावजूद भी जिंदगी की डोर काटने वाले ये मांझे धड़ले से खुले में बिक रहे हैं। जिसकी चपेट में आने से उत्तरप्रदेश में एक डॉक्टर की मौत हो गई।
बता दें कि, मामला उत्तरप्रदेश के जौनपुर का है। जहां चाइनीज मांझे से 25 वर्षीय डॉक्टर समीर हाशमी की मौत हो गई। बताया गया कि, डॉक्टर साहब बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान मांझा गले में फंसते ही वे बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े। मांझे की तेज धार उनका गला रेतते हुए गले की हड्डी तक को काट गया। समीर हाशमी का गला आधे से अधिक कट चुका था।
Jaunpur News: वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत से घर में मातम पसर गया।
यह भी देखें




