[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

Raipur News: ‘मतदाता सूची में कांग्रेस ने जीवित लोगों को मार दिया था’ कांग्रेस के बयानों पर मंत्री रामविचार नेताम ने किया पलटवार

रायपुर। Raipur News: मतदाता सूची के परीक्षण को लेकर इस समय सियासी हल चल रही है वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अलग-अलग बिंदु में मतदाता सूची का परीक्षण करने की बात कही है। जिस पर प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मतदाता सूची में कांग्रेस ने लोगों का नाम विलोपित किया था।

मंत्री नेताम ने कहा कि, जब मतदाता सूची बनी थी तब उनकी सरकार थी। मतदाता सूची में कांग्रेस ने जीवित लोगों को मार दिया था। इसी के साथ ही खाद की कमी और ज्यादा दाम मे खाद बेचने को लेकर कहा कि, यूरिया की जरूरत किसानों को है जो उपलब्ध हो जाएगा और अनियमतीता से खाद दिया है उनकी जाँच होगी। वहीं जाँच के बाद कार्रवाई होगी।

Raipur News: बता दें कि, इस मामले पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, कांग्रेस को हार स्वीकार करने में अभी भी तकलीफ हो रही है। पहले ईवीएम पर सवाल उठाते थे और अब मतदाता सूची के हेर-फेर पर आ गए हैं। वे अपनी हार का बहाना कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close