[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़

बिजली कटौती और बिल वृद्धि पर कांग्रेस का हल्लाबोल, धरना पर बैठी प्रदेशभर की कांग्रेस, साय सरकार में सांय-सांय बिजली कटौती- कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में बिजली कटौती और बिल में बेतहाशा वृद्धि को लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रही है। दुर्ग के पॉवर हाउस में कांग्रेसी धरने पर बैठे हैं। इनमें पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल है। बिलासपुर के जरहाभाठा स्थित राजीव गांधी चौक पर भी प्रदर्शन जारी है।

कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकाल में बिजली व्यवस्था, बिजली बिल हाफ जैसी योजनाओं के बारे में जनता को बता रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश पदाधिकारियों समेत सभी जिला अध्यक्षों को पहले ही निर्देश जारी किए थे।

साय सरकार में सांय-सांय बिजली कटौती- कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेता बिजली कटौती पर सवाल उठा रहे हैं। बघेल लगातार अपने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की बिजली व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि साय सरकार में सांय-सांय बिजली कटौती हो रही है।

प्रभु जगन्नाथ रथयात्रा में एक साथ पहुंचे सीएम साय और एक्स सीएम बघेल, देखिए क्या कुछ हुआ…..

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close