छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, आनंद छाबड़ा बनाए गए ADG, यहां देखें सूची
रायपुर। CG IPS Promotion: छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग ने कई भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय से मंज़ूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने औपचारिक घोषणा की है। जिसमें पदोन्नत होकर IG,DIG और ADG पदोन्नत होकर IPS अधिकारी बने।
बता दें कि, इस लिस्ट में 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. आनंद छाबड़ा को ADG ( एडिशनल डायरेक्टर जनरल) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि 2008 बैच के IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे को IG (इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह विवेक शुक्ला ,IPS शशि मोहन सिंह ,IPS रजनेश सिंह ,IPS राजेश कुकरेजा ,IPS विजय अग्रवाल , IPS रामकृष्ण साहू सभी DIG (उपमहानिरीक्षक) बनाए गए।
CG IPS Promotion: वहीं साल 2013 बैच के 4 IPS अधिकारी डॉ अभिषेक पल्लव, मोहित गर्ग, भोज राम पटेल और यशपाल सिंह को चयन श्रेणी में पदोन्नति किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर कार्यरत जितेंद्र शुक्ला को भी चयन श्रेणी प्रोफार्मा में पदोन्नति दी गई है।




