[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मातम में बदला बर्थडे पार्टी का जश्न, नशे में धुत युवक ने अपने ही दोस्त को ट्रक से कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

भानुप्रतापपुर। Bhanupratappur News: दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी डिगेश्वर उर्फ डिग्गू नरेटी ने अपने जन्मदिन पर तीन दोस्तों को खुटगांव हेलीपेड बुलाकर पार्टी दी थी, जहां सभी ने शराब पी।

Read More: आस्ट्रेलिया के दूत बर्नार्ड लिंच ने की सीएम साय से मुलाकात, स्वास्थ्य, पेयजल और पोषण सुधार पर की चर्चा 

बताया गया कि, नशा ज्यादा होने के कारण मृतक ऋतिक रोशन मरकाम ट्रक के सामने ही सो गया। कुछ देर बाद आरोपी ने नशे की हालत में ट्रक चालू किया और सामने सो रहे अपने ही दोस्त पर ट्रक चढ़ा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

Read More: आरटीई को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, आज करेंगे DEO ऑफिस का घेराव 

Bhanupratappur News: मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने जगदलपुर से FSL टीम बुलाकर जांच कराई। प्रारंभिक जांच में आरोपी और मृतक के बीच पुराने विवाद की बात भी सामने आई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश माल के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।फिलहाल दुर्गकोंदल पुलिस ने आरोपी डिग्गू नरेटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close