Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार चुनाव के बीच BSP के इस दिग्गज नेता समेत 3 लोगों की मौत, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

पूर्णिया।Purnia Death News: बिहार में कल यानी 6 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने वाला है। लेकिन उससे पहले पूर्णिया में तीन लोगों की संदिग्ध मौत की खबर ने बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जहां बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और शहर के जाने-माने व्यवसायी नवीन कुशवाहा समेत परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध मौत हो गई। इस घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं राजनीतिक गलियारों में हलचल शुरू हो गई है।

2009 में लड़ा था लोकसभा चुनाव 

दरअसल, घटना खजांची हाट थाना के यूरोपियन कॉलोनी की है। जहां पूर्णिया के बड़े व्यवसायी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी तनु प्रिया शामिल है। बेटी तनु मेडिकल फोर्थ ईयर की छात्रा थी। वहीं मृतक के बड़े भाई निरंजन कुशवाहा ने बताया कि, इस घटना की वजह से ही उनके भाई नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई है। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। बताया गया कि, उन्होंने 2009 में बसपा से पूर्णिया लोकसभा चुनाव लड़ा था, जबकि 2010 में धमदाहा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था।

गले पर थे फंदे के निशान

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वीटी सहरावत समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर बीएन कुमार ने कहा, “नवीन कुशवाहा के गले में फांसी के फंदे का निशान है और उनकी बेटी तनु प्रिया के सिर के पीछे चोट के निशान है, जबकि उनकी पत्नी कंचन माला के शरीर में किसी तरह का निशान नहीं है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है की नवीन खुशवाहा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। जबकि पत्नी की सदमे के कारण मौत हुई है।

Purnia Death News: एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत का असली कारण पता चलेगा। फिलहाल रात में ही मेडिकल बोर्ड के द्वारा तीनों शवो का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिहार की कई राजनीतिक हस्तियां अस्पताल पहुंची और घटना को काफी दुखद बताया।

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close