बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल बनाए गए कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस हाईकमान ने किया ऐलान
रायपुर। CG Congress: छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारियां तय करते हुए संगठनात्मक बदलाव किए हैं।जिसके तहत वरिष्ठ नेता व बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल को विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष (Deputy Leader) बनाया गया है। वहीं दलेश्वर साहू को पार्टी का चीफ व्हीप बनाया गया है और दिलीप लहरिया को डिप्टी व्हिप (Deputy Whip) की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि लखेश्वर बघेल का अनुभव और बेबाक अंदाज सदन में सरकार की नीतियों पर प्रभावी ढंग से सवाल उठाने में मदद करेगा। यह बदलाव बजट सत्र में विपक्ष की रणनीति को नई धार देने वाला साबित हो सकता है। बजट से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में ये बदलाव अहम माना जा रहा है. भूपेश बघेल ने सभी को नई जिम्मेदारियों मिलने पर बधाई दी है।
CG Congress: बता दें कि, लखेश्वर बघेल बस्तर क्षेत्र के एक प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं, जिन्हें स्थानीय स्तर पर ‘लखू भैया’ के नाम से जाना जाता है. उन्होंने लगातार तीसरी बार बस्तर (एसटी) विधानसभा सीट से जीत हासिल की है और कांग्रेस के लिए आदिवासी बहुल इलाकों में मजबूत आधार बनाए रखा है।





