[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबस्तररायपुर

इस दिन छत्तीसगढ़ आयेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बस्तर दशहरा में होंगे शामिल

रायपुर। Amit Shah Chhattisgarh visit: बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ के सबसे त्योहारों में से एक माना जाता है। ये दुनिया के सबसे लंबे चलने वाले त्योहारों में से एक है। इसकी शुरुआत 23 जुलाई से हो गई, जिसका समापन 7 अक्टूबर को होगा। ऐसे में इस बार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आयेंगे। यहां वे बस्तर दशहरा में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे बस्तर दशहरा मुरिया दरबार में भी शामिल होंगे।

दरअसल, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समुदाय की तरफ से अमित शाह को बस्तर आने के लिए आमंत्रित किया था। वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। नक्सल प्रभावित इलाके होने के कारण सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Amit Shah Chhattisgarh visit:
बता दें कि, बस्तर में दशहरे का पर्व 75 दिनों तक मनाया जाता है। इसमें शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों के लोग आते हैं। बस्तर दशहरे में आदिवासी परंपरा की भी झलक देखने को मिलती है। इसकी शुरुआत 13वीं शताब्दी में राजा पुरुषोत्तम देव के शासनकाल में हुई थी। बस्तर दशहरा में रावण दहन नहीं के बदले मां दंतेश्वरी की पूजा की जाती है। यहां देवी की पूजा और भव्य रथ निकाली जाती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close