DGP का अश्लील कांड, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल, सरकार ने किया सस्पेंड
कर्नाटक। Karnataka DGP Viral Video: कर्नाटक पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस DGP (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के, रामचंद्र राव से जुड़ा एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आए। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज गई और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने तत्काल जांच के आदेश देते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद कर्नाटक में बवाल मच गया। लेकिन, इसे लेकर DGP रामचंद्र ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उन्हें फंसाया जा रहा है। ये वीडियो 18-19 जनवरी 2026 के आसपास वायरल हुआ। रामचंद्र राव ने वीडियो को मॉर्फ्ड और छेड़छाड़ वाला करार दिया, दावा किया कि यह उन्हें दनाम करने की साजिश है।
Karnataka DGP Viral Video: बता देंं कि, ये वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा रिकॉर्ड किए गए हैं और करीब एक साल पुराने बताए जा रहे हैं। DGP रामचंद्र राव अभिनेत्री रान्या राव के सौतेले पिता हैं, जो सोना तस्करी मामले में बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद हैं। रान्या को मार्च 2025 में सोना तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। रान्या पर आरोप है कि उन्होंने पिता के पद का फायदा उठाकर प्रोटोकॉल का गलत फायदा उठाया है।




