Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2025ब्रेकिंग न्यूज़

राघोपुर से आरजेडी की बढ़त, तेजस्वी यादव या सतीश राय किसके सिर सजेगा जीत का ताज

पटना। Bihar Vidhanshabha Chuanv 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। वहीं रूझानों में एनडीए की बढ़त देखी गई तो वहीं अब वैशाली की राघोपुर सीट पर पहले दौर की मतगणना में आरजेडी के तेजस्वी यादव को 4,463 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के सतीश राय को 3,570 वोट मिले हैं। वहीं आरजेडी के गढ़ में तेजस्वी यादव फिलहाल 893 वोटों से आगे चल रहे है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान पूरे होने के बाद आज 14 नवंबर को रिजल्ट जारी होंगे, जिसके लिए सुबह 8 बजे से ही 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।

Bihar Vidhanshabha Chuanv 2025:  मतों की गिनती के लिए 46 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हर राउंड में 14 टेबल पर ईवीएम की गिनती हो रही है। दोनों गठबंधनों के बीच अंतर धीरे-धीरे बन रहा है। रूझानों में एनडीए आगे चल रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की किसके सिर पर सजेगा जीत का ताज।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close