[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़हेल्थ

छत्तीसगढ़ संवाद में चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, पूरा कार्यालय बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलने के साथ ही दिनों-दिन स्थिति भयावह होती जा रही है। नया रायपुर स्थित जनसंपर्क विभाग के बाद अब छत्तीसगढ़ संवाद में 4 अधिकारी- कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित पाए जाने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। छत्तीसगढ़ संवाद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद आज पूरे कार्यालय को बंद कर दिया गया है और सैनिटाइज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि संवाद में कोरोना संक्रमण फैलने से अधिकारी और कर्मचारी भयभीत हो गए हैं, वो अपने घर नहीं आ रहे हैं। उन्हें यह डर सता रहा है कि कहीं उनके जरिए उनका परिवार भी संक्रमित ना हो जाए। इसलिए कर्मचारियों में दहशत का माहौल है।

कोरोना के डर से कई अधिकारी-कर्मचारी छुट्टियां भी ले रहे हैं, क्योंकि कई कर्मचारियों में सर्दी और खांसी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनका अभी तक कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। आगे टेस्ट किया जाएगा, तो पॉजिटिव आने की संभावना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close