फिर खून से लाल हुई सड़क, हाइवा की टक्कर से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क पर बिखरा शव
रायपुर। Road Accident: नेशनल हाईवे-53 एक बार फिर खून से लाल हो गया। जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि, मृतकों में एक 6 साल का मासूम भी शामिल है। हादसा इतना दर्दनाक था की शव क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क में बिखर गए।
बता दें कि,आरंग थाना क्षेत्र के बागेश्वर पारा निवासी श्रवण जलक्षत्री पिता रामानंद जलक्षत्री (उम्र 40 वर्ष), मंगलू जलक्षत्री पिता सनी जलक्षत्री (उम्र 28 वर्ष) और तिलक जलक्षत्री पिता मंगलू जलक्षत्री (उम्र 6 वर्ष) आज सुबह तीनों बाइक पर सवार होकर मछली पकड़ने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की शव सड़क पर क्षत-विक्षत हालत में बिखर गए।
Road Accident: वहीं इस हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस खौफनाक घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस हाइवा को जब्त कर आरोपी की तलाश जारी कई।




