Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़राजनांदगाँव

डेंटल कॉलेज के मेस के खाने में मिला मरा हुआ मेंढक, लापरवाही को लेकर छात्रों ने किया जमकर बवाल

राजनांदगांव। Rajnandgaon News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शहर के एक डेंटल कॉलेज के मेस में छात्रों को परोसे गए खाने में मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। इस गंभीर लापरवाही के बाद छात्रों ने जमकर विरोध किया, वहीं फूड सेफ्टी विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना डेंटल कॉलेज के मेस की है, जहां बीती रात खाने के समय छात्रों की प्लेट में सब्जी के साथ मरा हुआ मेंढक पाया गया। यह दृश्य देखकर छात्रों के होश उड़ गए। छात्रों ने तत्काल खाने का बहिष्कार किया और मेस प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
वहीं इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया।

Rajnandgaon News: वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग की टीम कॉलेज परिसर पहुंची और मेस के किचन, स्टोर रूम और खाद्य सामग्री की जांच की। जांच के दौरान मसाले, जीरा, मिर्च पाउडर सहित कई खाद्य पदार्थ एक्सपायरी डेट के पाए गए। इसके अलावा कुछ प्रतिबंधित और बिना FSSAI प्रमाणन वाले सामान भी मिले, जिन्हें टीम ने जब्त कर सैंपल जांच के लिए भेजा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close