Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रायपुर टेक्नो पार्टी में मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दर्जनों युवाओं के बीच हुआ था बलवा

रायपुर। Raipur Techno Party: नया रायपुर के एलेस्वेयर होटल में टेक्नो पार्टी के दौरान बवाल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राहुल गवली और कर्णवीर सिंह को मंदिर हसौद थाना पुलिस ने पकड़ा है। दर्जनों युवाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया था, जिसमें लाठी, डंडे और बेल्ट से पिटाई करते वीडियो सामने आया था।

बता दें कि, नया रायपुर स्थित ऐलसवेयर होटल में 20 दिसंबर की रात 1 बजे चल रही टेक्नो पार्टी में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें राहुल गवली गैंग के सदस्यों ने शुभम लेखवानी के साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की थी। वाद इतना बढ़ गया की होटल परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

Raipur Techno Party: हमलावरों ने खुलेआम लाठी और डंडों का इस्तेमाल किया, जिससे होटल में मौजूद अन्य लोग दहशत में आ गए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए गए। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे। वहीं अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close