[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पति की दरिंदगी की हदें पार, मोमोज में नशीली दवा मिलाकर पत्नी को खिलाया, फिर दोस्तों से कराया गैंगरेप

छतरपुर। Chhatarpur Gang Rape: मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पति ने पत्नी को मोमोज में नशे की दवा खिलाकर दोस्तो से गैंगरेप कराया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वह दंग रह गया। वहीं पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की FIR दर्ज की है।

दरअसल, बीते 9 सितंबर को छतरपुर सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर महिला संदिग्ध हालत में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। वहीं होश आने के बाद महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई।

Chhatarpur Gang Rape: महिला ने बताया कि, उसका पति उसे बाजार ले गया और मोमोज खिलाए। इसके बाद वह बेहोश हो गई और आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे हाईवे किनारे हाथ-पैर बांधकर छोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति सहित उसके दो साथियों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि, पीड़ित महिला पहले भी गैंगरेप का मामला दर्ज करवा चुकी है,लेकिन बयान नहीं देने के कारण आरोपी कोर्ट से बरी हो गए थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close