Breaking news
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कांकेर में फिर बवाल, धर्मांतरित लोगों ने मूल धर्म में लौटने से किया मना, तो भड़के ग्रामीणों ने घरों में की तोड़फोड़

कांकेर। Kanker Conversion Controversy: कांकेर जिले में धर्मान्तरण को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बड़े तेवड़ा और आमाबेड़ा में प्रार्थना सभा के दौरान हुई आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद अब उसेली पंचायत के पूसागांव में हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। यहां ग्रामीणों के आक्रोश के चलते दो प्रार्थना भवनों सहित धर्मांतरित परिवारों के करीब 10 घरों में तोड़फोड़ की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पूसागांव में ग्रामीणों ने धर्मांतरित परिवारों के लोगों को बैठक के लिए बुलाया था। बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा समझाइश देते हुए घर वापसी की अपील की गई, लेकिन जब धर्मांतरित परिवारों ने इससे इनकार कर दिया, तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले गांव में स्थित दो प्रार्थना भवनों में तोड़फोड़ शुरू की, जिसके बाद धर्मांतरित परिवारों के लगभग 10 घरों को निशाना बनाया गया।

बताया जा रहा है कि, इससे पहले भी गांव की एक महिला के घर को नुकसान पहुंचाया जा चुका है, जिससे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कांकेर और आमाबेड़ा से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी के बाद ग्रामीण वहां से हटे, हालांकि गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Kanker Conversion Controversy: वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि, यदि समय रहते हालात पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, वहीं धर्मान्तरण को लेकर जिले में लगातार बढ़ रही घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close