Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

7 दिसंबर को होगी अमीन भर्ती परीक्षा, पॉकेट वाले स्वेटर व डार्क रंग के कपड़े पर बैन, ड्रेस कोड जारी

रायपुर। CG Vyapam: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम)  जल संसाधन विभाग के अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर को होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष ड्रेसकोड लागू किया गया है, जिसमें पॉकेट वाला स्वेटर और डार्क रंग के कपड़े पहनने पर बैन है। अभ्यर्थियों को चप्पल पहनकर परीक्षा देनी होगी।

बता दें कि, इस परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 756 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिनमें लगभग 2 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे से 2:15 बजे तक रायपुर जिले के 106 केंद्रों में परीक्षा होगी। व्यापम ने परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

CG Vyapam: जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा कक्ष में मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। कानों में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना मना है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड और मूल पहचान पत्र साथ लाना होगा।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close