Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़लाइफ स्टाइलहादसा

SAMASITPUR. पागल कुत्ते का कहर: दर्जनभर जख्मी, एक गंभीर, दो बच्चों की पहले हो चुकी मौत

समस्तीपुर में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जनभर जख्मी, एक की हालत गंभीर

SAMASTIPUR. समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड की हरपुर बरहेता पंचायत के हरिलोचनपुर गांव में मंगलवार रात एक पागल कुत्ते ने दर्जनभर से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया. जख्मियों में विजय कुमार चौधरी की हालत गंभीर है, जिन्हें पटना रेफर किया गया है. कुत्ते ने उनके कान, आंख के नीचे और हाथ का मांस नोच लिया. गांव में दहशत का माहौल है, क्योंकि यह कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है.जख्मियों का इलाज, गंभीर मरीज पटना रेफरहमले में जख्मी हुए लोगों में विजय कुमार चौधरी, लखन सहनी की पुत्रवधू, देविंद्र सहनी, आदित्य कुमार, रामचंद्र सहनी, मो. मुन्ना, नन्की दास, श्रवण सदा, संजय कुमार, और लाडली कुमारी शामिल हैं. विजय कुमार को पहले समस्तीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया, फिर डीएमसीएच दरभंगा और अंत में पटना रेफर किया गया. अन्य जख्मियों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है.

पहले भी दो बच्चों की मौत
यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले हसनपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव में कुत्तों के झुंड ने स्व. हरेराम यादव की 10 वर्षीय बेटी अस्मिता को काटकर मार डाला था. उसी गांव में संतोष पासवान के 13 वर्षीय बेटे सत्यम कुमार की भी कुत्तों के हमले में मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close