नोरा फतेही और संजय दत्त के खिलाफ रायपुर में शिकायत, ‘सरके चुनर तेरी’ गाने को वकील ने बताया अश्लील, की FIR दर्ज करने की मांग
रायपुर। Sarke Chunar Song Controversy: फिल्म ‘केडी द डेविल’ के एक गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसे लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही और संजय दत्त के खिलाफ राजधानी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई गई है। वकील अनुराग गुप्ता ने सिविल लाइन थाना में यह शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि, गाना ‘सरके चुनर तेरी’ के बोल और दृश्य अश्लील हैं और यह समाज में गलत संदेश दे रहा है। वकील ने पुलिस से मांग की है कि इस मामले में FIR दर्ज की जाए और कानूनी कार्रवाई की जाए।
बता दें कि, फिल्म ‘केडी द डेविल’ के एक गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसमें गाने के बोल अश्लील बताए जा रहे हैं। जिसे लेकर दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भेजा। जिसमें गाने पर रोक लगाते हुए उसे हटाने की मांग की गई थी। वकील विनीत ने कहा कि, गाना अश्लील है जिसका समाज पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।
Sarke Chunar Song Controversy: इस गाने को लेकर विवाद बढ़ने के बाद यूट्यूब से हटा दिया गया। वहीं फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई पर ध्यान देगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी हाल ही में गाने में आपत्तिजनक और डबल मिनिंग वाले बोलों के इस्तेमाल को लेकर एक नोटिस जारी किया।
Skip to PDF content




