दूषित भोजन खाने से पांच ग्रामीणों की मौत, शोक में डूबा पूरा गांव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

बीजापुर। Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दूषित भोजन से 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई अन्य ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है। बताया गया कि, घटना बीते 21 अक्टूबर की है। जब ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी, उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें होने लगी।
वहीं सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग मौके पर पहुंची और टीम ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर प्रभावित लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया और उपचार शुरू किया। गंभीर बीमार ग्रामीणों को आगे के इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच के दौरान पता चला की ग्रामीणों ने दूषित भोजन का सेवन किया था।
Bijapur News: इस घटना का प्रभाव पड़ोसी बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में भी देखने को मिला है, जहां उसपरी और किसकल गांव के कुछ ग्रामीणों में भी ऐसे ही लक्षण पाए गए। एक पीड़िता, पल्लवी परसा, को भैरमगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं स्वास्थ्य टीम गांवों में ग्रामीणों को स्वच्छ भोजन और उबला हुआ पेयजल उपयोग करने के लिए जागरूक कर रही है।




