[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, कहा- पारदर्शी होना चाहिए SIR, शुरु करने से पहले बुलानी चाहिए राजनीतिक दलों की बैठक

प्रविंस मनहर /रायपुर। Deepak Baij: छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कांग्रेस की पद यात्रा को लेकर एक बयान दिया है जिसमें उन्होेंने कहा कि, प्रदेश में चुनाव आयोग SIR का काम शुरू करने जा रही है। इसे शुरू करने से पहले चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों को बुलाना चाहिए, और उनसे पूछना चाहिए कि, क्या वे विधानसभा चुनाव से पहले अपना काम पूरा करेंगे और बताना चाहिए कि क्या करने वाले हैं। SIR किस आधार पर किया जाएगा यह भी बताना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि, Sir पूरी तरह से पारदर्शी होना चाहिए।

इसके साथ ही दीपक बैज ने यह भी आरोप लगाया है कि, छत्तीसगढ़ में प्रदेश में DAP की कमी है। किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है और उन्हें 260 रुपये का यूरिया 1000 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने कहा है कि यदि किसानों को यूरिया नहीं मिलता है, तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज भी किसान मजबूर हैं।

वोट रक्षक अभियान को लेकर की बात

इसके अलावा, दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार किसानों को छल रही है। केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 25 से 26 लाख किसानों को सम्मान निधि दे रही है। लेकिन यहां से भी इस योजना के नाम से छल किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने वोट रक्षक अभियान को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ में 4 से 5 सीट है जहां 40 से 50 हजार के अंतर से हारे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांकेर में 1,600 से 1,700 वोटों के अंतर से हार के बावजूद मतगणना 2 घंटे तक रोक दी गई थी। कहा कि, शासन और प्रशासन के दबाव में सीट प्रभावित की गई थी।

नक्सलियों के पत्र

नक्सलियों के पत्र को लेकर दीपक बैज ने कहा कि, नक्सलियों की चिट्ठी को लेकर सरकार ने अभी स्पष्ट नहीं किया है। इसलिए सरकार को तय करना है। नक्सली संगठन को कमजोर आंकना सरकार का ओवर कॉन्फिडेंस है। कमजोर आंकने की वजह से पिछले बार हमारे एडिशनल एसपी मारे गए। अतिथि शिक्षक मारे गए। सरकार को ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना चाहिए।

महतारी वंदन योजना

महतारी वंदन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि, पिछले 3 महीने से सिर्फ 60% महिलाओं को बस इसका लाभ मिला है। जबकि 40% लोगों को इसका लाभ नहीं मिला है। वहीं जिन महिलाओं को 14 महीनों से लाभ मिल रहा था उनको अपात्र घोषित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि,बस्तर के 4 जिलों के 4 हजार महिलाओं के महतारी वंदन काटने का काम किया है। सरकार फिर से महतारी वंदन के नाम से काटने का षड्यंत्र कर रही है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close