Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

एक के बाद एक टकराई ट्रैफिक सिग्नल में खड़ी कई गाड़ियां, सरकारी वाहन समेत 4 कार क्षतिग्रस्त, देखिए Video

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Accident: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर चौक पर एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। जहां कल दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी गाड़ियों में एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इस चेन एक्सीडेंट में छत्तीसगढ़ शासन की एक सरकारी गाड़ी भी शामिल बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महावीर चौक पर लाल बत्ती होने के कारण वाहन क्रमवार रुके हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे वाहनों ने समय पर ब्रेक नहीं लगाया, जिससे अचानक यह हादसा हो गया। हालांकि टक्कर इतनी तेज नहीं थी कि कोई बड़ी जनहानि हो, लेकिन चारों वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

वहीं हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लापरवाही और वाहनों के बीच सुरक्षित दूरी न होना सामने आया है।

Raipur Accident: पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल सभी चालकों और सवारों को मामूली चोटें आई हैं, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। सरकारी वाहन को हुई क्षति की जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close