[t4b-ticker]
Advertisement
खेलदेशदेश-विदेश

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, भारत में आयोजन होंगे 2 विश्व कप, पाकिस्तान को भी मिली जिम्मेदारी

आईसीसी (ICC) ने मंगलवार को आगामी इवेंट के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (FTP) का ऐलान कर दिया है। भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. जिसमें भारत को 2031 तक तीन मेजबानी मिली है। भारत 2026 में श्रीलंका के साथ टी20 वर्ल्ड कप को होस्ट करेगा। वहीं 2029 में भारत में चैंपियंस ट्रॉफी खेला जाएगा। वहीं तीसरे इवेंट की मेजबानी भारत 2031 में करेगा। इस दौरान बांग्लादेश के साथ मिलकर वर्ल्ड कप का आयोजन करना होगा।

वहीं पाकिस्तान को 1996 के बाद किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी का मौका मिला है। पाकिस्तान को 2025 आईसीसी इवेंट का होस्ट बनाया गया है। साथ ही अमेरिका और वेस्टइंडीज को संयुक्त रूप से 2024 टी20 विश्व कप के मेजबान के रूप में चुना गया। यह उत्तर अमेरिका में पहली वैश्विक प्रतियोगिता होगी।

होने वाली आईसीसी इवेंट्स

2024 टी20 वर्ल्ड कप – अमेरिका और वेस्ट इंडीज।
2025 चैंपियंस ट्रॉफी – पाकिस्तान।
2026 टी20 वर्ल्ड कप – भारत और श्रीलंका।
2027 विश्व कप – दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया।
2028 टी20 वर्ल्ड कप- ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड।
2029 चैंपियंस ट्रॉफी – भारत।
2030 टी20 वर्ल्ड कप – इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड।
2031 विश्व कप – भारत और बांग्लादेश।

आईसीसी ने प्रेस रिलीज में कहा, ‘‘11 पूर्ण सदस्यों और तीन एसोसिएट सदस्यों को दो आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप, चार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप और दो आईसीसी पुरुष चैंपियन्स ट्रॉफी की मेजबानी के लिए चुना गया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘अमेरिका और नामीबिया पहली बार आईसीसी विश्व कप प्रतियोगिता की मेजबानी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे पहले भी बड़ी प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर चुके हैं और अगले दशक में दोबारा ऐसा करेंगे। ’’

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close