बस्तर कर्रेगट्टा के पहाड़ियों पर नक्सल ऑपरेशन का 7 वां दिन,10 हजार से अधिक जवानो ने नक्सलियों को चारो तरफ से…

प्रविंस मनहर/रायपुर – देश से 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त करने का टारगेट केंद्र सरकार ने कर रखा हैं। जिसमे छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं बता दे की बस्तर में इन दिनों सबसे बड़े नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है इस ऑपरेशन को लगभग 7 दिन हो चुके है जिसमे लगभगय 10 हजार से अधिक जवान शामिल है इस ऑपरेशन में कई राज्यों के जवान शामिल हैं
बताया जा रहा है की कर्रेगट्टा के जंगलों में यह ऑपरेशन चल रहा है जहा रुक रुक कर फायरिंग भी हो रही हैं आज सातवें दिन भी गोलियों की आवाज गूंज रही है10,000 जवान नक्सलियों का सबसे मजबूत गढ़ में हिड़मा, देवा, विकास, दामोदर, सुजाता जैसे खूंखार नक्सली कमांडरों को घेरे बैठे हैं जवानों ने तय कर लिया है कि इस बार कोई वापस नहीं जाएगा. वहीं नक्सलियों का राशन घट रहा है,गोलियां खत्म हो रही है, हौसला टूट रहा है. अब नक्सलियों के पास दो ही रास्ते हैं, या तो जान देकर लड़ना,या फिर हथियार डालकर आत्मसमर्पण करना।




