[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमदिल्लीदेश

रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन पर महिला से किया GANGRAPE, 4 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 30 साल की महिला के साथ रेलवे के विद्युत विभाग में काम करने वाले चार कर्मचारियों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को सुबह करीब ढाई बजे फोन करके घटना की जानकारी दी। तलाश करने पर पीड़ित महिला पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 और 9 पर मिली। फरीदाबाद की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले एक साल से वह अपने पति से अलग रह रही है, और कोर्ट में उनके तलाक का केस चल रहा है। करीब दो साल पहले महिला अपने कॉमन दोस्त के जरिए एक लड़के से मिली। लड़के ने बताया कि वह रेलवे में काम करता है और उसकी भी नौकरी लगवा देगा। इस बीच दोनों की बातचीत बढ़ने लगी।

21 जुलाई को युवक ने नया घर खरीदने की खुशी में पार्टी करने की बात कही और महिला को भी बुलाया। वह रात करीब साढ़े दस बजे मेट्रो से कीर्ति नगर आई जहां से आरोपी उसे लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8-9 पर आ गया। आरोपी युवक ने उसे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के लिए बने एक कमरे में बैठने को कहा। कुछ देर बाद युवक और उसका एक दोस्त कमरे में आए और दरवाजा अंदर से बंद कर महिला के साथ दरिंदगी की। वहीं उसके दो साथी दरवाजे के बाहर पहरेदारी करते रहे।

मामले पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान देते हुए आईपीसी की धारा 376D/342 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के साथ हैवानियत करने वाले सभी चार आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग में कर्मचारी हैं। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीसीपी रेलवे ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close