Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘भारत सरकार ने मनरेगा को खत्म करने का काम किया है’, सचिन पायलट का बड़ा बयान

रायपुर। Sachin Pilot On MNREGA: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव सचिन पायलट रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मनरेगा को लेकर बयान दिया है। भारत सरकार ने मनरेगा को खत्म करने का काम किया है, जो लोगों को सौ दिन का रोजगार मिलता था उसे खत्म किया। उन्होंने कहा कि, सौ प्रतिशत राशि केंद्र सरकार देती थी ,लेकिन अब नहीं होगा। पहले ग्राम पंचायतें निर्णय लेती थी,अब इसे सेंट्रलाइज्ड कर दिया गाय है। फंड भी कंट्रोल किया है।

उन्होंने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि, आप उसका रेट बढ़ाते लेकिन आपने इसे खत्म किया है। गरीब जनता की सुरक्षा कवच पर प्रहार किया है। पहली बार ऐसा उल्टा हुआ है की महात्मा गांधी के नाम की योजना को बदला गया है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी के साथियों में इतना घमंड आ गया है की जनता की पीड़ा क्या है उन्होंने समझने की जरूरत नहीं है,लेकिन देश की जनता देख रही है।

Sachin Pilot On MNREGA: वहीं कमिश्नर प्रणाली को लेकर कहा कि, यह सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए सरकार कर रही है। अखबार में छाने के लिए इस प्रकार किया जाता है। बता दें कि, मनरेगा योजना को बदलकर अब VB-G RAM G (विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन के लिए गारंटी) कर दिया गया है. कांग्रेस देशभर में इसका विरोध कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close