डेंटल कॉलेज में छात्र-छात्राओं का हड़ताल जारी, प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद किया तालाबंदी
रायपुर। CG Dental College Strike: छत्तीसगढ़ शासकीय डेंटल कॉलेज के यूजी और पीजी छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते छह दिनों से हड़ताल पर हैं। जहां कल उन्होंने हॉस्पिटल से देवेंद्र नगर व घड़ी चौक तक रैली निकालकर विरोध जताया और मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की बात कही है। वहीं आज उनके हड़ताल का आज 7वां दिन है। मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने तालाबंदी कर दिया है।
प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद तहसीलदार, ADM और SDM मौके पर पहुंचे, लेकिन समझाइश के बाद भी छात्र-छात्राएं अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। साथ ही तालाबंदी खोलने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद महिला पुलिस बल भी बुलाया गया है, जिससे टकराव की स्थिति बन गई है। ऐसे देखते हुए कहा जा रहा है कि, प्रशासन जबरन ताला खुलवा सकता है।
CG Dental College Strike: बता दें कि, लगातार 7 दिनों से हड़ताल कर रहे छात्रों की मांग है कि स्टाइपेंड बढ़ाया जाए और कॉलेज में आवश्यक डेंटल सामग्री उपलब्ध कराई जाए। इन मांगो को लेकर UG PG डेंटल छात्र छात्राएं पिछले 7 दिनों से हड़ताल पर है। छात्रों का कहना है कि मेडिकल स्टडी की लगभग सभी शाखाओं में वर्ष 2019 में स्टाइपेंड बढ़ाया जा चुका है, लेकिन डेंटल छात्रों को इससे वंचित रखा गया है।




