Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CGNews :1000 करोड़ के NGO घोटाले में हाईकोर्ट ने दिए CBI जांच के आदेश,आधा दर्जन IAS अफसरों के नाम आए सामने

रायपुर – छत्तीसगढ़ में हुए 1000 करोड़ के NGO घोटाले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने इस मामले की CBI जांच के आदेश दे दिए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस घोटाले में आधा दर्जन से ज़्यादा IAS अधिकारियों के नाम सामने आ रहे हैं। जो इस घोटाले से तालुख रखते हैं। बता दे की राज्य स्त्रोत नि:शक्त जन संस्थान के नाम पर हुए लगभग 1000 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया हैं इस घोटाले मे पूर्व मुख्य सचिव समेत 11 अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई जांच करेगी। हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की गई थी। जिस पर बिलासपुर हाई कोर्ट के तत्कालीन जस्टिस प्रशांत मिश्रा व जस्टिस पीपी साहू की डिवीजन बेंच ने पीआईएल को स्वीकार करते हुए सीबीआई जांच का निर्देश दिया था।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close