मुस्लिम युवक के साथ भागी पत्नी, तो पति ने बजरंग दल से लगाई गुहार, वीडियो बनाकर मांगी मदद
अंबिकापुर। Ambikapur News: अंबिकापुर से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के लापता होने को लेकर गंभीर आरोप लगाए है। युवक का दावा है कि, उसकी पत्नी एक मुस्लिम युवक के साथ चली गई है। इस घटना से आहत युवक ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की है।
Read More: छात्रों को अब आधार कार्ड दिखाने पर मिलेंगे 5 किलो वाले गैस सिलेंडर, LPG गैस वितरण को लेकर अपर कलेक्टर की समीक्षा बैठक
वीडियो में युवक ने कहा कि, उसकी पत्नी पिछले पांच महीनों से उसके साथ नहीं है और उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि, उसकी पत्नी उसे ब्लैकमेल कर रही है। युवक ने स्थानीय पुलिस पर भी सहयोग न करने का आरोप लगाया है।
Read More: गाय के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना का वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई
Ambikapur News: पीड़ित युवक ने एक बजरंग दल से मदद की अपील करते हुए कहा कि उसे न्याय दिलाया जाए। जानकारी के अनुसार, युवक अंबिकापुर के मिशन चौक पर दाबेली की दुकान चलाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले में पुलिस या अन्य पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।





