Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दो बंदूक धारी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटे, इतने लाख का था इनाम

गरियाबंद। Maoists Surrendered: गरियाबंद जिले में दो हार्डकोर नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें एसडीके एरिया कमेटी के संतोष उर्फ लालपावन और सिनापाली एरिया कमेटी की मंजू उर्फ नंदे शामिल हैं, जिनमें एक पुरुष और एक महिला नक्सली हैं। दोनों पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि दोनों हार्डकोर सदस्य लंबे समय से सक्रिय थे।

वहीं  पुनर्वास नीति और सरकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। यह छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता का संकेत है। गरियाबंद पुलिस की ई-30 टीम, सीएएफ 19वीं बटालियन, 207 कोबरा और 65/211 बटालियन सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

Maoists Surrendered: आत्मसमर्पण के बाद नक्सलियों को सरेंडर प्रक्रिया पूरी कर पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाएगा। ऐसे आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना को बढ़ावा देते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियां नक्सलियों को मुख्यधारा जोड़ने में प्रभावी साबित हो रही हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close