[t4b-ticker]
Advertisement
bastarछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए गुजरात और उड़ीसा, सहयोग के लिए CM साय ने जताया आभार

रायपुर। Bastar Flood: बस्तर में आए बाढ़ को लेकर पीड़ितों की मदद के लिए मध्य प्रदेश और गोवा के बाद अब ओडिशा और गुजरात सरकार ने हाथ बढ़ाया है। दोनों राज्यों ने दी 5- 5 करोड़ की सहायता राशि दी है। जिसके लिए सीएम साय ने गुजरात और उड़ीसा के मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” पर दी जानकारी देते हुए लिखा कि,माननीय भूपेंद्र पटेल जी, मुख्यमंत्री गुजरात और माननीय मोहन चरण मांझी जी, मुख्यमंत्री ओडिशा का छत्तीसगढ़ की बाढ़ आपदा के समय ₹5-5 करोड़ की राहत राशि उपलब्ध कराने के लिए आभार।

Bastar Flood: आपका यह सहयोग बस्तर संभाग के प्रभावित परिवारों के लिए त्वरित राहत सुनिश्चित करेगा और हमारी आपदा प्रबंधन की क्षमता को मज़बूती देगा। आपका यह व्यावहारिक समर्थन हमारे साझा दायित्व और परस्पर सहयोग की मिसाल है। छत्तीसगढ़ सरकार और यहाँ की जनता की ओर से इस सहयोग के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद।

https://x.com/vishnudsai/status/1965108633005687121

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close