[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मृत व्यक्ति को मिला पद! कांग्रेस का अजब-गजब कारनामा, मुर्दे को बना दिया मंडल अध्यक्ष

गरियाबंद। Gariyaband News: छत्तीसगढ़ में गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यहां इंदागांव मंडल अध्यक्ष की नई सूची में एक ऐसे व्यक्ति का नाम शामिल है, जिसकी 7 महीने पहले ही मौत हो चुकी है।

दरअसल,  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज विभिन्न जिलों के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की गई। जनरल सचिव मलकीत सिंह गलदू द्वारा हस्ताक्षित सूची में कुल 44 लोंगों को बतौर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसमें गरियांबद जिले के इंदागांव मंडल के अध्यक्ष के रूप में एक मृत व्यक्ति स्व. रुपेंद्र सोम को इंदागांव का मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हैरानी की बात तो ये है कि, रुपेंद्र सोम की मौत पिछले साल 22 अगस्त हो चकुी है। ऐसे में कांग्रेस कमेटी की सूची में बड़ी चूक सामने आई है।

Gariyaband News: वहीं इस घटना के बाद अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या संगठन का संपर्क अपने जमीनी कार्यकर्ताओं से कम होता जा रहा है? कैसे किसी मृतक व्यक्ति को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि सूची जारी करने से पहले एक बार स्थानीय स्तर पर सत्यापन कर लिया जाता, तो इस स्थिति से बचा जा सकता था।

Skip to PDF content

यह भी देखें

 

https://youtu.be/vXXGbf9T4Cw
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close