Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कलम छोड़ चाकू थामने लगे छात्र, क्लासरूम में चाकू लहराते नाबालिग छात्रों का वीडियो वायरल, प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवाल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Atmanand School Viral Video: सोशल मीडिया में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसने सबको चौंका कर रख दिया है। रायपुर से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नाबालिग स्कूली छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र क्लासरूम के अंदर चाकू लहराते हुए मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो स्वामी आत्मानंद स्कूल, मोवा का है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, स्कूल जैसी अनुशासित जगह में छात्र बेखौफ होकर हथियारनुमा चाकू लहरा रहे हैं और बाकी छात्र इसे मजाक की तरह ले रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि, जिन बच्चों के हाथ में कॉपी, किताब होनी चाहिए उन बच्चों के हाथों में चाकू कैसे पहुंचा और स्कूल प्रशासन की नजर इससे अब तक कैसे बची रही। यह मामला पंडरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि, अब तक पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। न स्कूल प्रबंधन की ओर से और न ही शिक्षा विभाग की तरफ से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है।

Atmanand School Viral Video: इस घटना ने एक बार फिर बच्चों पर सोशल मीडिया के खतरनाक प्रभाव को उजागर कर दिया है। रील, वायरल वीडियो और दिखावे की होड़ में नाबालिग किस हद तक जा सकते हैं, यह वीडियो उसकी खतरनाक मिसाल है। बड़ा सवाल यही है- क्या स्कूल सुरक्षित हैं? और कब जागेगा सिस्टम, इससे पहले कि कोई बड़ा हादसा हो जाए?

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close