Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

संसद भवन पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति ने पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाकर दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली।  Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार 9वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इसके पहले वे अपनी टीम के साथ  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंची। जहां राष्ट्रपति ने उन्हें लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाई।

बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 1 फरवरी को लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। पहली बार ये बजट रविवार को पेश किया जाएगा। इस बजट में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है। इस बजट को विकसित भारत 2047 के लिए खास माना जा रहा है।

 Union Budget 2026: इस बजट में विशेष तौर पर स्थानीय उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ने पर, वैश्विक व्यापार समझौतों का लाभ बढ़ाने पर और लॉजिस्टिक्स व एक्सपोर्ट क्षमता मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। वहीं बजट को लेकर संसद भवन परिसर में कैबिनेट बैठक होगी. इस बैठक के लिए प्रधानमंत्री मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद ही वित्त मंत्री लोकसभा में बजट पेश करेंगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close